नई नवेली दुल्हनिया को लेकर निकला पति चाऊमीन खिलाने, इसी दरमियान पत्नी हुई अपने प्रेमी के साथ फुर्र, मुह ताकता रह गया पति

मो0 कुमेल
कुशीनगर: जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खभराभार कचहरी टोला में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां शादी के महज कुछ दिनों बाद ही एक नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फुर हो गई। इस घटना से पति और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित पति के अनुसार शुक्रवार को युवती ने चाऊमीन खाने की इच्छा जताई। इसके बाद वह उसे कप्तानगंज किसान चौक स्थित फ्लाइंग पोटैटो रेस्टोरेंट लेकर गया।युवक जब खाना ऑर्डर करने काउंटर पर गया उसी दौरान युवती मौका देखकर बाहर निकली और वहां पहले से खड़ी सफेद स्कूटी पर अपने प्रेमी के साथ बैठकर फरार हो गई। युवक ने तत्काल स्कूटी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह दोनों को पकड़ नहीं सका।










