यौन उत्पीडन मामले में हाई कोर्ट ने लगाया क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक

आदिल अहमद
डेस्क: यौन उत्पीड़न के मामले में क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। यश दयाल के वकील गौरव त्रिपाठी ने यह जानकारी मीडिया को प्रदान किया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अनिल कुमार की बेच ने गिरफ़्तारी पर रोक लगाया है।

बताते चले कि बीते हफ्ते क्रिकेटर यश दयाल के ख़िलाफ़ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि जिस क्रिकेटर के साथ वह पांच साल से रिश्ते में थीं उन्होंने उनका उत्पीड़न किया। यश दयाल के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश में ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत रविवार 6 जुलाई को मामला दर्ज किया गया।










