भाजपा विधायक पहुचे थाने, एसएचओ की कुर्सी पर विराजमान हुवे और थानेदार बैठे फरियादियो के तरह सामने, कांग्रेस ने कसा तंज़

निलोफर बानो
डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो एक पुलिस थाने में थानेदार की कुर्सी पर बैठे नज़र आ रहे हैं। इस दौरान बालमुकुंद फोन में किसी को कहते सुने जा सकते हैं- ‘रामगंज में लाइटें बंद पड़ी हैं, माथा फोड़ देंगे याद रखना।’ कांग्रेस ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


इस दौरान बालमुकुंद फोन में किसी से कहते हैं, रामगंज में लाइटें बंद पड़ी हैं, माथा फोड़ देंगे याद रखना… महाराज कहते हैं… कब करा देंगे, कांवड़ यात्रा चल रही है पूरी रात। तुम लोगों को लाखों रुपये की तनख्वाह इसलिए मिलती है कि घर में पड़े रहो। आज लाइटें चेक करोगे और मुझे एक-एक लाइट की फोटो-वीडियो बनाकर भेजोगे।
कानून बनाने वाले अब कानून चलाने का शौक पाल बैठे हैं…
हवामहल की जनता हैरान है
ये माननीय विधायक हैं या थानेदार ?जिसे जनता ने नीति निर्माण के लिए चुना, वो आज सत्ता के नशे में संविधान व कानून की गरिमा व मर्यादा भूल बैठे l #Rajasthan pic.twitter.com/9mJue85poS
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) July 14, 2025
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो कांग्रेस की तरफ़ से हमला किया गया। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस घटना पर तंज कसते हुए X पर पोस्ट किया। लिखा, ‘कानून बनाने वाले अब कानून चलाने का शौक पाल बैठे हैं… हवामहल की जनता हैरान है। ये माननीय विधायक हैं या थानेदार? जिसे जनता ने नीति निर्माण के लिए चुना, वो आज सत्ता के नशे में संविधान और कानून की गरिमा-मर्यादा भूल बैठे।’ इसके अलावा, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, ‘बालमुकुंद थाने जाकर SHO की कुर्सी पर विराजमान हो गए। और पुलिसकर्मी स्कूल के बच्चों की तरह सामने बैठकर मानो ज्ञान सुनने लगे। हद है!’










