पति को सेल्फी के बहाने नदी किनारे ले गई पत्नी, फिर मौका देखकर दे दिया धक्का, तैर कर बचाया युवक ने जान

रेहान सिद्दीकी
डेस्क: कर्नाटक के रायचूर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति को कृष्णा नदी में धक्का देकर मारने की कोशिश की। यह मामला शनिवार को सामने आया जब एक दंपत्ति नदी के पुल पर सेल्फी ले रहा था। तभी पत्नी ने अचानक पति को पीछे से धक्का दे दिया। खुशकिस्मती से पति तैरना जानता था और बहते हुए एक बड़े पत्थर से जाकर चिपक गया।

https://twitter.com/desHi__chora/status/1944272965375602912
जब ग्रामीणों ने तातप्पा से पूछा, ‘तुम नदी में कूदे क्यों?”, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं नहीं कूदा, मुझे मेरी पत्नी ने धक्का दिया।’ पत्नी ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक हादसा था और उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। लेकिन तातप्पा का आरोप है कि उनकी पत्नी ने जानबूझकर उन्हें मारने के इरादे से धक्का दिया था। दोनों के बीच वहीं पर तीखी बहस शुरू हो गई, जिसे देख ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को शांत कर उनके माता-पिता को मौके पर बुलाया।
बताया जा रहा है कि तातप्पा और उनकी पत्नी की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। लेकिन शादी के महज तीन महीनों में ही उनके बीच रिश्ते में दरार आ गई थी। तातप्पा का कहना है कि लगातार झगड़ों और मनमुटाव के कारण उनकी पत्नी ने यह कदम उठाया। घटना के बाद दोनों को उनके घर ले जाया गया है और पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है। फिलहाल इस घटना को लेकर जांच की जा रही है और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक तरफ लोग महिला के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे घरेलू विवाद का नतीजा मान रहे हैं।











