जम्मू-कश्मीर के अखाल में नौ दिन से जारी मुठभेड़- दो जवान शहीद, एक आतंकी ढेर कई सुरक्षा कर्मी घयल

आदिल अहमद
डेस्क: जम्मू-कश्मीर के अखाल इलाके में बीते नौ दिनों से चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। चिनार कोर ने एक्स पर लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका साहस और समर्पण हमेशा प्रेरणा देगा।
सुरक्षा बलों ने एक आतंकी के मारे जाने का दावा किया है, जबकि कई सुरक्षाकर्मी घायल हैं। एक अगस्त से शुरू हुए इस संयुक्त अभियान में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ़ शामिल हैं। अखाल, जो श्रीनगर से करीब 90 किमी दूर घने जंगलों में स्थित है, वहां लगातार गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। यह हाल के महीनों में घाटी का सबसे लंबा चलने वाला सैन्य अभियान माना जा रहा है।












