सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर ईडी रेड, आप ने लगाया मोदी सरकार पर राजनीतिक साजिश का आरोप

आफताब फारूकी
डेस्क: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। बीजेपी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई दिल्ली में मेडिकल से जुड़े एक कथित घोटाले के सिलसिले में की गई है।
हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इसे सियासी बदले की कार्रवाई करार दिया। दिल्ली की पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज सौरभ जी के यहाँ रेड क्यों हुई? क्योंकि पूरे देश में मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं। क्या मोदी जी की डिग्री फर्जी है? इस चर्चा से ध्यान हटाने के लिए ही रेड कराई गई है।’ उन्होंने आगे कहा कि जिस अवधि के मामले को आधार बनाकर कार्रवाई की जा रही है, उस वक्त सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे। यानी पूरा केस ही झूठा है, आतिशी ने दावा किया।











