पार्किंग विवाद में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

तारिक खान

डेस्क: राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी (42 वर्ष) की हत्या कर दी गई। यह वारदात गुरुवार, 7 अगस्त की रात करीब 11 बजे जंगपुरा भोगल लेन में हुई।

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब कुछ लोगों ने अपनी स्कूटी आसिफ कुरैशी के घर के मेन गेट के सामने खड़ी कर दी। जब आसिफ ने उन्हें गाड़ी हटाने को कहा, तो कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर धारदार नुकीले हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने सीधे उनकी छाती पर वार किया। आसिफ को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी शैनाज कुरैशी ने आरोप लगाया कि यह हमला पूर्व नियोजित था। उनका कहना है कि पार्किंग को लेकर पहले भी आरोपियों ने आसिफ से झगड़ा किया था और यह तीसरी बार जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया गया। परिवार के अनुसार, आसिफ पर पहले भी हमले हो चुके थे।

पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उज्ज्वल (19 वर्ष) और गौतम (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दोनों भोगल, जंगपुरा इलाके के ही निवासी हैं और दिनेश नामक व्यक्ति के बेटे हैं। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और गहन जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *