कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फिर चली गोलियां, गोल्डी ढिल्लों गैंग ने ली जिम्मेदारी

आफताब फारुकी

डेस्क: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर एक बार फिर फायरिंग की गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह दूसरी बार है जब इस कैफे को निशाना बनाया गया है। गोल्डी ढिल्लों गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर धमकी भरा संदेश भी जारी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग कार में बैठकर कैफे पर अंधाधुंध गोलियां चला रहे हैं। वीडियो में कम से कम 25 गोलियों की आवाज़ें सुनी गईं। इस वीडियो के साथ पोस्ट किए गए संदेश में गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि यह हमला उन्होंने करवाया है। पोस्ट में लिखा गया,’राम राम सभी भाइयों को… आज जो फायरिंग हुई कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर सरे में, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेता है। इसको हमने कॉल की थी, रिंग सुनाई नहीं दी तो कार्रवाई करनी पड़ी। अगली बार मुंबई में करेंगे।’

https://x.com/Raajeev_Chopra/status/1953459209900617964

कैफे सरे शहर के 85 एवेन्यू और स्कॉट रोड पर स्थित है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने फायरिंग की आवाज़ सुनी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। एक स्थानीय निवासी बॉब सिंह ने मीडिया को बताया,’मैंने गोली चलने की आवाज सुनी, करीब पांच या छह गोलियां चलीं। मैंने यह सब अपने बरामदे से देखा। उसके कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।’

पुलिस को घटनास्थल से टूटे हुए शीशे और क्षतिग्रस्त खिड़कियां मिलीं। हालांकि, हमले के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है।

इस घटना से दो दिन पहले कपिल शर्मा ने पिछले फायरिंग की घटना को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय लोगों का आभार जताया था। उन्होंने लिखा था,’मेयर ब्रेंडा लॉक, सरे पुलिस सर्विस और कैप्स कैफे पर प्यार और समर्थन दिखाने आए सभी अधिकारियों का धन्यवाद। हम हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं। हम सचमुच आभारी हैं।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *