वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

आदिल अहमद

डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर चुनावों के दौरान वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मतदाता सूची में असामान्य रूप से तेज़ी से नाम जोड़े गए हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में पांच सालों की तुलना में केवल पांच महीनों में कई गुना ज़्यादा वोटर्स जोड़े गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या क्षेत्र की कुल आबादी से भी अधिक थी। उन्होंने कहा, ‘हमारा गठबंधन महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करता है, लेकिन कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव में हार जाता है, जो संदेहास्पद है।’

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने उन्हें वोटर लिस्ट की मशीन-रीडेबल सॉफ़्ट कॉपी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “डेटा विश्लेषण के लिए मशीन-रीडेबल फ़ॉर्मेट ज़रूरी है, लेकिन हमारी याचिका ठुकरा दी गई।” कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने बेंगलुरु की एक लोकसभा सीट का उदाहरण देते हुए कर्नाटक में भी इसी तरह की अनियमितताओं का दावा किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *