‘वोट चोरी के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग मार्च, राहुल गाँधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गाँधी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में’

शफी उस्मानी

डेस्क: चुनाव आयोग मार्च में विपक्षी सांसद हिरासत में, ‘चुनाव में धांधली और वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक निकाले गए विपक्षी मार्च को दिल्ली पुलिस ने रोककर कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। यह मार्च लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ था।

मार्ग में परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग कर रोके जाने पर सांसद धरने पर बैठ गए और नारेबाज़ी करने लगे। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा, “हम बात नहीं कर सकते, सच्चाई यह है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान और ‘वन मैन वन वोट’ की है। हमें साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहिए।”

विरोध में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, महुआ माजी, संजय राउत, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल समेत कई विपक्षी सांसद शामिल थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *