चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, दिल्ली पुलिस ने बीच में रोका; अखिलेश बैरिकेड पर चढ़ते हुए संभाले गए

तारिक खान

डेस्क: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, दिल्ली पुलिस ने बीच में रोका, INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, NCP प्रमुख शरद पवार समेत कई बड़े नेता शुक्रवार को संसद से चुनाव आयोग तक निकाले गए विपक्षी मार्च में शामिल हुए। प्रियंका गांधी भी सांसदों के साथ नारेबाजी करती नजर आईं।

यह मार्च 11 अगस्त को चुनाव आयोग और सरकार पर लगे ‘SIR और वोट चोरी’ के आरोपों के विरोध में निकाला गया। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसकी अगुवाई की। दिल्ली पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए कई लेयर की सुरक्षा लगाई और बैरिकेड लगाए, लेकिन सांसद उन्हें पार करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे।

मार्च में 300 से अधिक सांसद शामिल थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश में संतुलन खो बैठे, जिन्हें मौके पर मौजूद नेताओं ने संभाला। अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘चुनाव आयोग पर पहले भी सवाल उठे हैं, लेकिन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद में विपक्ष की आवाज सुनना नहीं चाहती।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *