गंगा का जलस्तर 97 से.मी. ऊपर पहुंचा, बाढ़ से राहत नहीं; देखें ग्राउंड रिपोर्ट की तस्वीरे

शफी उस्मानी

वाराणसी: वाराणसी में बाढ़ का पानी स्थिर, लेकिन मुश्किलें बनी हुई हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर एक बार फिर स्थिर हो गया है, लेकिन बाढ़ से जुड़ी परेशानियां अब भी खत्म नहीं हुई हैं। राहत शिविरों में रह रहे लोगों का जीवन कठिन बना हुआ है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

गंगा का जलस्तर पिछले आठ दिनों से लगातार बढ़ रहा था, लेकिन मंगलवार दोपहर को इसमें स्थिरता दर्ज की गई। इसके बावजूद गंगा खतरे के निशान से 97 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बीते 28 घंटों में जलस्तर में कुल 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

 

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे जारी बुलेटिन में गंगा का जलस्तर 72.22 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर तक यह बढ़कर 72.23 मीटर हो गया। आयोग का पूर्वानुमान है कि अगले 12 घंटों के भीतर जलस्तर में कमी आने की संभावना है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *