सांप के ज़हर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव को दी राहत

तारिक खान

डेस्क: सांप ज़हर मामले में एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यूट्यूबर एल्विश यादव के ख़िलाफ़ सांप के ज़हर से जुड़े मामले में बड़ी राहत दी है। अदालत ने निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है।

एल्विश यादव पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो की शूटिंग के लिए सांपों और उनके ज़हर का कथित दुरुपयोग किया। यह मामला नोएडा की उन कथित रेव पार्टियों से जुड़ा है, जिनमें विदेशी नागरिकों द्वारा सांप का ज़हर और अन्य नशीले पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के आरोप हैं।

मुख्य न्यायाधीश एमएम सुंदरेश और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ नोटिस जारी किया है। एल्विश यादव की ओर से पेश हुईं वरिष्ठ अधिवक्ता मुक्ता गुप्ता ने कोर्ट से अंतरिम राहत की मांग करते हुए दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला नहीं बनता और केस में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं हुआ है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *