जयपुर: NEET छात्रा ने कोचिंग सेंटर की छत से कूदने की दी धमकी, स्टाफ की सूझबूझ से बची जान

तारिक खान

डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शहर के एक कोचिंग सेंटर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा अचानक बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कोचिंग स्टाफ ने समझदारी दिखाते हुए छात्रा की जान बचा ली। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे यह घटना जयपुर के एक प्रमुख कोचिंग सेंटर में हुई। छात्रा लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी और इसी वजह से वह टेस्ट में भी हिस्सा नहीं ले पा रही थी। तनाव के चलते उसने अचानक यह कदम उठाया और सभी को सकते में डाल दिया।

घटना के दौरान कोचिंग सेंटर में हड़कंप मच गया। स्टाफ और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और छात्रा को समझाने की कोशिश की। कुछ देर तक वह छत के किनारे खड़ी रही, लेकिन कर्मचारियों ने धैर्य और संयम से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

स्थानीय थानाधिकारी गुंजन वर्मा ने बताया कि छात्रा काफी समय से मानसिक तनाव में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों को बुलाया गया, जो तुरंत जयपुर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि परिजनों की डांट के डर से ही छात्रा ने यह खतरनाक कदम उठाया था। हालांकि, बाद में परिजन उसे सुरक्षित अपने साथ घर ले गए और किसी तरह की पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *