लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री के सचिव की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

मो0 कुमैल

डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाने में एक गंभीर मामला सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव राजेश कुमार ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उनकी पत्नी के साथ जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़, धमकी और लूटपाट के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के अनुसार, आरोपी की पहचान अनिल पांडे के रूप में हुई है। राजेश कुमार का कहना है कि अनिल पांडे उनके आवास में घुस आया और हथियार के बल पर उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी।

पीड़िता ने डर के कारण तत्काल इस बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन कुछ समय बाद मानसिक तनाव के चलते नींद में चिल्लाने लगी, जिससे यह मामला सामने आया। इसके बाद पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पति को दी।

एफआईआर में यह भी आरोप है कि आरोपी जाते समय घर से दो लाख रुपये नकद और जेवरात भी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *