राहुल गांधी की चुनाव आयोग से मांग – “पिछले 10 साल की वोटर लिस्ट सार्वजनिक की जाए”

आदिल अहमद
डेस्क: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि पिछले 10 वर्षों की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट को सार्वजनिक किया जाए।
बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘आपको याद होगा कि कर्नाटक की सरकार को पैसे के दम पर गिराया गया था। मैं पूरे सबूत के साथ कह रहा हूं कि लोकसभा चुनाव में भी जनता के साथ धोखा हुआ है।’ ‘बीजेपी की विचारधारा संविधान विरोधी है। संविधान किसानों और गरीबों का हथियार है, जिसे हम हर हाल में बचाएंगे।’
गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। हालांकि, भारतीय चुनाव आयोग ने इन आरोपों को भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया। आयोग ने राहुल गांधी से कहा है कि यदि उनके पास ठोस साक्ष्य हैं, तो वह अपनी शिकायत कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखित रूप में दें।












