मुरादाबाद में नर्स समरीन की हत्या से सनसनी, प्रेमी और नाबालिग साथी गिरफ्तार

तारिक खान

डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक नर्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 22 वर्षीय नर्स समरीन की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए समरीन के प्रेमी गौसे आलम और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है।

रुस्तमनगर सहसपुर निवासी समरीन 24 अगस्त को रामपुर के सेफनी कस्बे स्थित इनाया हेल्थ केयर सेंटर में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसी दिन से लापता हो गईं। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद 30-31 अगस्त की रात कुंदरकी थाना क्षेत्र के चकफज़ालपुर गांव में गन्ने के खेत से समरीन का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से समरीन की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली। जांच में पता चला कि उसका संपर्क गौसे आलम से था। पूछताछ में गौसे ने कबूल किया कि उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर 24 अगस्त को समरीन का अपहरण किया, फिर गला रेतकर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया।

जांच में सामने आया कि समरीन और गौसे आलम की मुलाकात करीब डेढ़ महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़कर नज़दीकियों में बदल गई। पुलिस के अनुसार समरीन शादी का दबाव बना रही थी। आरोपी का दावा है कि वह इस दबाव और बदनामी के डर से परेशान था, इसलिए हत्या की योजना बनाई।

एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *