जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर मरकज़ी यौमुन्नबी कमेटी की तैयारी पूरी, प्रशासन से सहयोग की अपील

शफी उस्मानी

वाराणसी: मरकज़ी यौमुन्नबी कमेटी ने रविवार को दालमंडी स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना में प्रेसवार्ता कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों का ऐलान किया। 4 सितम्बर को हड़हा मैदान से पारंपरिक जुलूस निकलेगा जबकि 5 सितम्बर को नश्रगाह से अंजुमनों को इनाम तकसीम किए जाएंगे।

कमेटी के अनुसार 4 सितम्बर की संध्या को जुलूस-ए-जश्ने ईद मिलादुन्नबी हड़हा मैदान (बेनियाबाग पूर्वी छोर) से उठेगा। जुलूस सराय हड़हा, छत्तातले, नारियल बाजार, दालमंडी, नई सड़क, मस्जिद खुदा बख्श जायसी, फरान होटल, नई सड़क चौराहा, कुरैशाबाद, फाटक शेख सलीम, आस्ताना रहिम शाह, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ मार्ग से होता हुआ नवाब यूसुफ के कुएँ के पास (बेनियाबाग) मरकज़ के डायज पर समाप्त होगा।

जुलूस के समापन पर सरपरस्ते आला अल्हाज हज़रत मौलाना सूफी मोहम्मद जाकिउल्लाह असदुल कादरी साहब की आगाज़ी तकरीर होगी। इसके बाद नातिया मुकाबले होंगे जिनमें बनारस समेत विभिन्न शहरों की अंजुमनें हिस्सा लेंगी। शहरभर में 35 डाइजो पर नातिया कलाम पेश किए जाएंगे। 5 सितम्बर को होगा इनाम तकसीम बारहवीं रबीउल अव्वल, 5 सितम्बर की संध्या को दालमंडी स्थित मरकज़ की नश्रगाह (ताज होटल) से अंजुमनों को इनाम बांटे जाएंगे।

कमेटी के सदर हाजी सैय्यद शकील अहमद ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से कार्यक्रम से पूर्व साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निवेदन किया गया है।

कमेटी के सेक्रेटरी हाजी महमूद खान ने कहा कि इस्लाम के आखिरी पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद सल्ललाहो अलैहि वस्सलम सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए और मोहब्बत का पैग़ाम दिया। हम सब गंगा-जमुनी तहज़ीब को कायम रखते हुए सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर इस जश्न को शानदार बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस जश्न में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री ज़मा खान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं का समाधान कार्यक्रम से पहले कर दिया जाएगा।

प्रेसवार्ता में मौजूद रहे, इस अवसर पर मो. अबरार खान, मो. इमरान खान, शकील अहमद सिद्दीकी, आगा कमाल, रेयाज अहमद नूर, दिलशाद अहमद, वारिस बब्लू, हाजी समर खान, हाजी राशीद सिद्दीकी, हाजी यासीन गुड्डू, हाजी एकबाल, सोहराब आलम, तौकीर अहमद, साजिद गुड्डू, फुरकान खान, अजहर अज्जू, जमाल जफर, मारूफ अली, सऊद खान, इम्तियाज अहमद, अली अख्तर, अशरफ अहमद एडवोकेट, अब्दुल मन्नान, एस. जावेद, रजब अख्तर, खालिद सिद्दीकी, शकील अहमद जादूगर, हाजी जावेद, रेयाज छोटू, बाबू नकाब, राशीद, मार्शल समेत कमेटी के अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *