अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भीषण भूकंप, 622 लोगों की मौत, 1500 से अधिक घायल

आदिल अहमद

डेस्क: अफगानिस्तान में रविवार देर रात भीषण भूकंप आया, जिसने बड़ी तबाही मचा दी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। इसका केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और गहराई लगभग 8 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी प्रांत नंगरहार में हुआ है। अब तक यहां 622 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 1500 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कई इलाकों में मकान ढह गए और सड़कों पर दरारें पड़ गईं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं कई जगहों पर मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *