वाराणसी : ज्ञानवापी मामले में अगली सुनवाई 22 अगस्त को, वजूखाने के सील को लेकर कोर्ट ने मांगी आपत्ति

शफी उस्मानी

वाराणसी: ज्ञानवापी प्रकरण में जिला न्यायालय में चल रही सुनवाई के तहत पांच वादिनी महिलाओं की ओर से उनके अधिवक्ता ने 1/10 सीपीसी के तहत रामचंद्र राजभर के प्रार्थना पत्र पर जवाब दाखिल कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

इसके साथ ही वाराणसी प्रशासन ने सील वजूखाने में लगे पुराने और जर्जर ताले को बदलने के लिए शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। अदालत ने इस पर विपक्षी पक्ष से आपत्ति मांगी है। ज्ञात हो कि ज्ञानवापी परिसर को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर न्यायिक प्रक्रिया जारी है और 22 अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर आगे की कार्यवाही तय होगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *