इसराइल में 15 हज़ार लोगों का प्रदर्शन, ग़ज़ा युद्ध खत्म कर बंधकों की रिहाई की मांग

शफी उस्मानी
डेस्क: रविवार को इसराइल में 15 हज़ार से ज़्यादा लोग सड़कों पर उतर आए और ग़ज़ा में जारी युद्ध को समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से अपील की कि वे हमास के साथ समझौते पर सहमत होकर बचे हुए बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करें। यरूशलम के पेरिस स्क्वायर पर बंधकों के परिजन और समर्थक जुटे, जबकि तेल अवीव में भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक़ ग़ज़ा में अब भी 48 बंधक हमास की कैद में हैं, जिनमें से लगभग 20 के जीवित होने की संभावना जताई जा रही है। हमास की ओर से कुछ बंधकों को छोड़ने के प्रस्ताव पर इसराइल ने अब तक औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि नेतन्याहू का कहना है कि किसी भी समझौते में सभी बंधकों की वापसी ज़रूरी है और केवल हमास पर पूरी जीत ही उन्हें घर ला सकेगी।












