रूस ने पहली बार यूक्रेन की मुख्य सरकारी इमारत को बनाया निशाना

तारिक खान

डेस्क: यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरिडेंको ने बताया कि रूस ने पहली बार राजधानी कीएव की प्रमुख सरकारी इमारत पर हमला किया है। उनके मुताबिक, हमले में इमारत की छत और ऊपरी मंज़िलों को नुक़सान पहुँचा है। फिलहाल राहतकर्मी मौके पर आग बुझाने में जुटे हैं। कीएव के मेयर वितालीए क्लिच्को ने कहा कि आग “कथित ड्रोन हमले” की वजह से लगी। उन्होंने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि यह इमारत सेंट्रल पेचर्स्की ज़िले में स्थित है और दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजधानी के अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इनमें एक गोदाम, 16 मंज़िला आवासीय इमारत और एक चार मंज़िला इमारत शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और 13 लोग घायल हैं।

इसी बीच, रूस ने यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रीह पर भी हमला किया। रविवार तड़के कीएव में कई धमाके सुनाई दिए। इनमें से एक बड़ा धमाका शहर के केंद्र में हुआ, जिसे बीबीसी ने भी देखा। साथ ही, कई क्रूज़ मिसाइलें भी कीएव पर दागी गईं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *