समाज कल्याण मंत्री ने की घोषणा…

कोटनाथ कुम्भी में 80 लाख से निर्मित होगा सामुदायिक भवन 

कोटनाथ कुम्भी में 80 लाख से निर्मित होगा सामुदायिक भवन

– एकीकृत योजना से गाँव की सड़कों के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत

 

लखीमपुर खीरी- डबल इंजन की सरकार समाज में अंतिम पायदान पर खड़े नागरिकों के सर्वांगींण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. इसी क्रम में मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के कोटनाथ कुम्भी में 80 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जायेगा. यहाँ की सड़कों के मरम्मत हेतु एकीकृत योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है. ये बातें समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने सोमवार को कोटनाथ कुम्भी में बारा समाज के सम्मलेन में कहीं.

मंत्री श्री असीम अरुण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विमुक्ति जातियों के उत्थान के लिए मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पट्टे पर भूमि दिए जाने की घोषणा 31 अगस्त को आयोजित विमुक्त जाति दिवस पर की गयी है. इनको शिक्षा, रोजगार और स्वावलंबन के विभिन्न कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है. इनके लिए घुमंतू विकास बोर्ड और घुमंतू विकास मिशन बनाए जाने की घोषणा मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई है।

इसके बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने साहबगंज स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की. मंत्री श्री असीम अरुण ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय में फिजिक्स की लैब को उच्चीकृत किया जाये. विद्यालय में पानी का बेहतर प्रबंध जल्द किये जाने का निर्देश भी विभागीय मंत्री ने दिया.

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *