पटना में राहुल गांधी का बयान: एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम आएगा’ – बीजेपी ने कसा तंज

शफी उस्मानी

डेस्क: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘महादेवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था। बीजेपी वालों, तैयार हो जाओ, अब हाइड्रोजन बम आ रहा है। आपकी वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है। हाइड्रोजन बम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का सामना नहीं कर पाएंगे।

राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया। वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा, ‘कर्नाटक चुनाव में मतगणना को लेकर उनका एटम बम तो फुस्स साबित हुआ। वो दिवाली का एक छोटा पटाखा भी नहीं निकला और अब हाइड्रोजन बम की बात कर रहे हैं। अभी तक दुनिया में भी हाइड्रोजन बम नहीं फूटा है।’

बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन 1 सितंबर को पटना में होना है। यह यात्रा 17 अगस्त को रोहतास ज़िले से शुरू हुई थी और बिहार के कई ज़िलों में निकाली गई।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *