जापान की राजनीति में बड़ा बदलाव, प्रधानमंत्री इशिबा ने दिया इस्तीफ़ा

ईदुल अमीन

डेस्क: जापान की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। प्रधानमंत्री इशिबा ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, जिससे देश की सियासत में हलचल मच गई है। इशिबा के इस्तीफ़े की मुख्य वजह यह है कि सत्तारूढ़ गठबंधन संसद के ऊपरी सदन में बहुमत हासिल करने में नाकाम रहा। वर्ष 1955 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार दोनों सदनों में अल्पमत में पहुंच गई है। इसी वजह से इशिबा पर इस्तीफ़े का दबाव बढ़ रहा था।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इशिबा ने यह कदम सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) में संभावित फूट को रोकने के लिए उठाया। पार्टी लंबे समय से आंतरिक खींचतान से जूझ रही थी। इसके अलावा, पॉलिटिकल फंड की उगाही और घोटालों के आरोपों को लेकर भी इशिबा आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। बढ़ते दबाव और लगातार बढ़ रही राजनीतिक चुनौतियों ने अंततः उन्हें पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *