मेरठ: ब्यूटी पार्लर में महिला से मारपीट और बदसलूकी, वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

तारिक खान

डेस्क: मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ब्यूटी पार्लर में गई महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 26 अगस्त को पल्हेड़ा निवासी ज्योति पल्लवपुरम फेज़-1 के एक ब्यूटी पार्लर में फेशियल कराने गई थीं। इसी दौरान पार्लर संचालिका शोभा से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर ज्योति के साथ मारपीट की गई। इस दौरान उनका चेहरा कपड़े से ढंका गया और वहां मौजूद एक युवक ने जबरन कपड़ा हटाने की कोशिश की। तभी एक महिला ने बैग से स्प्रे निकालकर ज्योति के चेहरे पर डाल दिया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पल्लवपुरम पुलिस ने जांच की और ब्यूटी पार्लर संचालिका शोभा के पति आलोक व आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई है। इसमें कुछ लोग एक महिला से मारपीट करते दिख रहे हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को अरेस्ट किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *