दालमंडी चौडीकरण: बढ़ सकती है प्रशासन और वीडीए की मुश्किलें, हाई कोर्ट में हुई ‘अवमानना’ याचिका की ‘अर्जेंट अर्जी’ पर सुनवाई, मूल पत्रावली किया अदालत ने तलब

तारिक आज़मी

डेस्क: दालमंडी में चल रही वाराणसी विकास प्राधिकरण और प्रशासनिक कवायद के बीच एक बड़ी खबर इलाहाबाद हाई कोर्ट से निकल कर सामने आ रही है। खबर के अनुसार एक याचिकाकर्ता द्वारा दाखिल ‘अदालत की अवमानना’ याचिका पर सुनवाई करते हुवे आज अदालत ने मूल पत्रावली को तलब कर लिया है। यह सुनवाई एक अर्जेंट याचिका पर सुनवाई के दरमियान हुई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार अदालत की अवमानना याचिका की सुनवाई इस दरमियान अदालत की तारीख नही मिलने के कारण नहीं हो पा रही थी। याचिकाकर्ता के जानिब से अधिवक्ता मो0 खालिद ने आज एक अर्जेंट अर्जी दाखिल किया, जिस पर सुनवाई करते हुवे अदालत ने आज लंच के पूर्व इस अर्जी की मूल पत्रावली तलब कर लिया है। जिसका तात्पर्य होता है कि अदालत इस पर आज अथवा कल सुनवाई कर सकती है।

बताते चले कि संयुक्त याचिकाकर्ता ने अपने याचिका में वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और जोनल अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश सरकार सहित वाराणसी के कमिश्नर पर अदालत की अवमानना याचिका विगत दिनों दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई अभी नही हो पाई थी। आज दाखिल अर्जेट अर्जी पर सुनवाई करते हुवे अदालत ने उक्त अवमानना याचिका की मूल पत्रावली तलब कर लिया है। ऐसे में वाराणसी विकास प्राधिकरण और वाराणसी प्रशासन की दालमंडी चौडीकरण के लिए चल रही कवायद में मुश्किलें बढ़ सकती है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत….!

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *