दिल्ली दहलाने वाला विस्फोट: लाल किला मेट्रो के पास i20 कार में धमाका, 8 की मौत, 20 घायल..! जाने i20 कार के सम्बन्ध में क्या मिली अब तक जानकारी, देखे दर्दनाक तस्वीरे

गौरव जैन
PNN24 News दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर गहरे सदमे में है। मंगलवार की सुबह लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक भयानक विस्फोट हुआ, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। एक i20 कार में हुए इस जोरदार धमाके में अब तक 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दिल दहला देने वाली घटना भीड़भाड़ वाले समय में हुई, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ गई।
गृह मंत्री अमित शाह ने लिया जायजा, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कार के मालिक की तलाश में पुलिस की तेज़ कार्रवाई
पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्फोट वाली कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
- शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस i20 कार में विस्फोट हुआ, वह मूल रूप से गुरुग्राम के मोहम्मद सलमान के नाम पर दर्ज थी।
- गुरुग्राम पुलिस द्वारा सलमान से पूछताछ करने पर एक अहम खुलासा हुआ है। सलमान ने बताया कि उसने यह कार दिल्ली के एक निवासी देवेन्द्र को बेच दी थी। सलमान ने बिक्री से जुड़े सभी दस्तावेज़ गुरुग्राम पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं।
- जांच का अगला मोड़: देवेंद्र ने भी इस कार को आगे हरियाणा के अंबाला निवासी नदीम नाम के शख्स को बेच दिया था।



अमित शाह ने कहा, ‘ब्लास्ट की सूचना आते ही दस मिनट में दिल्ली क्राइम ब्रांच, दिल्ली स्पेशल ब्रांच (पुलिस) की टीमें स्पॉट पर पहुँची। एनएसजी और एनआईए की टीम ने एफ़एसएल के साथ अभी गहन जांच शुरू की है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और अन्य सभी चीजों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मेरी दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज से बात हुई है, वो घटनास्थल पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर इसकी गहन जांच की जाएगी।’ अमित शाह ने हॉस्पिटल जाकर घायलों का हालचाल भी लिया है। उन्होंने बाद में अपने एक बयान में हॉस्पिटल सूत्रों के हवाले से इस धमाके में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।











