रामपुर: नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा खुलासा, तीन दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त

गौरव जैन

रामपुर: थाना गंज पुलिस ने मै0 ग्रेट व्हाइट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर नकली इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कंपनी के अधिकृत अधिकारी शिवम गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की, जिसमें बड़ी मात्रा में नकली मॉड्यूलर प्लेट्स, स्विचस, सॉकेट, फैन रेगुलेटर, एमसीवी, केबल्स आदि बरामद किए गए।

कंपनी के जांच अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय दुकानदार कंपनी के नाम से नकली सामान तैयार कर बाजार में बेच रहे थे, जिससे कंपनी की प्रतिष्ठा और आर्थिक नुकसान हो रहा था। शिकायत के बाद थाना प्रभारी गंज के निर्देशन में एसआई सोहनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई।

टीम ने सबसे पहले रिवान इलेक्ट्रिक गुज्जर तालाब के पास स्थित दुकान पर छापा मारा, जहां से मॉड्यूलर माउंटिंग प्लेट 398 नग, फैन रेगुलेटर 20 नग, बेल स्विच 98 नग, कांक्लेव्ड डीपी 4 नग, एमसीबी 56 नग और अन्य उपकरण बरामद किए गए। सभी वस्तुओं को सील कर जब्त कर लिया गया। पूछताछ में दुकान स्वामी रिवान खान ने बताया कि यह माल उसने फहद खान मालिक एफ के इलेक्ट्रिकल्स सिविल लाइंससे खरीदा था।

इसके बाद पुलिस टीम ने फहद खान की दुकान पर छापा मारा, जहां से फैन रेगुलेटर 27 नग, थ्री पिन सॉकेट 68 नग सहित बड़ी मात्रा में नकली सामग्री बरामद की गई। वहीं तीसरे स्थान कामरान इलेक्ट्रिक थाना गंज क्षेत्र में स्विच, सॉकेट, मिनी सीलिंग रोज, मॉड्यूलर प्लेट्स जैसे सैकड़ों सामान मिले।

तीनों दुकानों से बरामद नकली प्रोडक्ट्स को पुलिस ने सील कर कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सभी व्यापारी मिलकर मै0 ग्रेट व्हाइट ग्लोबल कंपनी के नाम पर नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों रिवान खान, फहद खान और कामरान खान के खिलाफ धारा 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं चौथे आरोपी नवील पुत्र सकील अहमद की दुकान पर ताला बंद मिलने के कारण कार्रवाई स्थगित की गई।

थाना प्रभारी गंज ने बताया कि यह कार्रवाई उपभोक्ता सुरक्षा और ब्रांड की साख बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। आगे और भी दुकानों की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई नकली इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है। पुलिस की तत्परता से यह साफ हुआ है कि अब बाजार में ऐसे फर्जी सामानों पर लगाम कसने की तैयारी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *