मधुबन ढाला के पास बड़ा हादसा बस को पास देने में ई-रिक्शा गहरे खड्डे में गिरा, दो महिलाएँ गंभीर रूप से घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड मधुबन राज्य मार्ग पर मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब ग्राम पंचायत कुशहा भाड़ के पास एक सड़क किनारे खड्डे में चक्का पढ़ने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुबन ढाला के पास क्रॉसिंग बंद होने के बाद जैसे ही ढाला खुला, सड़क पर वाहनों की लंबी कतार बढ़ गई।

ग्रामीणों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। हादसे ने एक बार फिर सड़क किनारे बने खतरनाक गड्ढों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।










