उभांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: कुछ ही घंटों में गुमशुदा युवती सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे अभियान में उभांव थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उभांव पुलिस टीम ने गुमशुदा युवती को त्वरित तलाश कर सुरक्षित बरामद कर अपने दायित्वों का सराहनीय पालन किया।

युवती को थाने लाकर उसकी मां को सुपुर्द किया गया। मां ने लिखित रूप से कहा कि वह अब किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला,उप निरीक्षक सुबाष चन्द,कांस्टेबल – दीपक यादव इनकी त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली और पुलिस की सतर्कता का एक और प्रभावी उदाहरण सामने आया।











