तेलमा-तिरनई मार्ग के निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुवे डाला फेसबुक पर वीडियो, घोटाले का गंभीर आरोप

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड (बलिया): 357 बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में तेलमा से तिरनई मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती दिख रही है। इसी क्रम में क्षेत्र के युवा इंजीनियर शैलेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जिम्मेदार विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। शैलेंद्र यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है, और इसकी गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है। उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित साथियों व आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच करें तथा घटिया कार्य को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाएं। शैलेंद्र ने कहा कि यह सड़क जनता की है, इसलिए इसकी निगरानी और सुरक्षा भी जनता की ही जिम्मेदारी है।

स्थानीय लोगों ने भी वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय रूख अपनाना शुरू कर दिया है। कई ग्रामीणों ने मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण करने की बात कही है। उधर, यह मामला वायरल होते ही विभागीय अधिकारियों में भी हलचल बढ़ गई है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही गुणवत्ता को लेकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्र में सड़क निर्माण की यह गतिविधि इन दिनों चर्चाओं का विषय बनी हुई है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकारी कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *