बिल्थरारोड: सीयर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरिक्षण करने पहुचे सीएमओ को स्थानीय सभासद सद्दाम ने दिखाया हकीकत का आईना, बोले सीएमओ दूर होंगी सभी समस्याए

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ बलिया डॉ. संजीव वर्मा के औचक निरीक्षण ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीज सेवाओं में ढिलाई पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर मरीज को दवा अस्पताल से ही उपलब्ध होगी, कमी होने पर तुरंत दवा मंगाई जाए। दवा स्टॉक की उन्होंने खुद बारीकी से जांच की।

इसी बीच सभासद सद्दाम ने अस्पताल की गंभीर अनियमितताओं को सामने रखा। उन्होंने बताया कि सीयर सीएचसी पर तैनात तीनों चिकित्सक डॉ. पल्लवी, डॉ. पूजा और डॉ. सी.पी. सिंह सगे भाई-बहन हैं, और तीनों महीने में मात्र दो दिन ही ड्यूटी करते हैं। सभासद ने आरोप लगाया कि डॉ. पल्लवी तो महीने में कभी एक दिन उपलब्ध नहीं होतीं, और अस्पताल में दिखती भी नहीं। बायोमेट्रिक मशीन होने के बावजूद भी उनका वेतन जारी कैसे हो रहा है, जब इस पर सभासद ने आईजीआरस के माध्यम से जांच की मांग की, तो सीएमओ ने बताया कि बायोमेट्रिक में उपस्थिति नहीं दर्ज होने के कारण तीनों चिकित्सकों का छह महीने का वेतन रोका गया है, हालांकि बाद में डीएम के आदेश पर उनका वेतन जारी भी कर दिया गया।

सभासद ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि अगर बायोमेट्रिक में उपस्थिति नहीं है तो वेतन कैसे जारी हो रहा है, यह सिर्फ कागजी कार्रवाई है, असली कार्रवाई कहीं नहीं दिख रही।सभासद का आरोप है कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह फाइलों के सहारे चल रही है, जबकि मरीज इलाज के इंतजार में परेशान होते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग आंखें मूंदे बैठा है और कुछ डॉक्टरों पर विशेष मेहरबानी दिखाई जा रही है।निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह, फार्मासिस्ट चंद्रभान यादव, चीफ फार्मासिस्ट अरविंद गुप्ता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। स्थानीय लोगों में भी चर्चाएं गर्म हैं कि क्या इस बार सीएमओ के निर्देशों का कोई असर दिखाई देगा, या फिर अस्पताल की खामियां एक बार फिर ठंडे बस्ते में डाल दी जाएंगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *