लाखों की लागत से बना कुशहा भाड़ का सामुदायिक शौचालय बना शो पीस, देखरेख के अभाव ने बिगाड़ी हालत

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। सीयर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा कुशहा भाड़ में लाखों की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय सरकार की स्वच्छता योजना की जमीनी हकीकत बयां कर रहा है। देखरेख और निगरानी के अभाव में यह शौचालय अब पूरी तरह शो पीस बनकर रह गया है।

स्थिति यह है कि दरवाजे, टंकी, समरसेबल पाइप तक अराजक तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ दिए गए हैं। शौचालय परिसर के मुख्य गेट और स्नानघर के दरवाजे भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद से आज तक इसकी नियमित देखभाल नहीं हुई, जिसका नतीजा आज जर्जर अवस्था के रूप में सामने है।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यहां सफाई एवं संचालन के लिए 12 सफाई टेकर कर्मियों की तैनाती दिखाई जाती है, लेकिन मौके पर कभी भी कोई जिम्मेदार नहीं मिलता। सुबह 5 से 8 बजे तथा शाम 5 से 8 बजे का समय निर्धारित होने के बावजूद शौचालय हमेशा बंद ही मिलता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभागीय उदासीनता और निगरानी की कमी के कारण अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ा, जिन्होंने शौचालय की टंकी, पाइप, गेट समेत पूरे भवन को भारी नुकसान पहुंचाया है।स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल मरम्मत, सुरक्षा और नियमित निगरानी की मांग कर रहे हैं ताकि लाखों रुपये से बना यह सामुदायिक शौचालय फिर से उपयोगी बन सके और गांव के लोग इसका लाभ उठा सकें।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *