नवजीवन इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस डे

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया): स्थानीय नगर के नवजीवन इंग्लिश स्कूल में बुधवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन क्रिसमस डे का पर्व हर वर्षो की भंति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत की अध्यक्ष रेनू गुप्ता के प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन दिनंश कुमार गुप्त ने क्रिसमस डे पर सभी को बधाई दिया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जन्म गरीब परिवार में गौशाला के अन्दर हुआ था। वे निरन्तर गरीबों, असहायों व आम जन के प्रति उदार भाव रखने व आपसी भाई चारा मजबूत करने का काम किया करते थे। उन्होन उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि हमें भी हर गरीब की मदद करनी चाहिए।

स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेसी जांन ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का त्यौहार ईसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा त्यौहार है। इसे पूरे विश्व में मानाया जाता है। यह पर्व हम सभी के अन्दर पवित्रता एवं खुशहाली का संदेश लाता है। साथ ही ईसा मसीह के बताये हुए मार्गों व उच्च आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। कहा कि क्रिसमस डे का पर्व प्रतिवर्ष 25 दिसंम्बर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। ईसा मसीह ऊंच-नीच व भेदभाव को नहीं मानते थे।

वे अपने उपदेशों में सेवा एवं परोपकार की बात कहते थे। अगर भारत में मनाये जाने वाले ऐसे सभी त्यौहार स्कूलों में मनाये जाने लगे, तो बच्चों में आपसी भाईचारे का संदेश स्वतः चला जाता। हम सभी को त्यौहार एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी-खुशी मनाना चाहिए। समारोह के दौरान सांता क्लाज ने बच्चों को टॉफियां व उपहार देकर उनके साथ खुशियां बांटी। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

गुरुवार को विद्यालय के प्रांगण में लगे पेड़-पौधों के साथ ही क्रिसमस ट्री को बच्चों ने टाफियों, रंगीन फीतों व फूलों से सजाया था। साथ ही बच्चों ने सान्ता क्लाज के मुखौटे पहनकर एक-दूसरे को गिफ्ट बांटे तथा खूब आनन्द उठाया। विद्यालय के स्टॉफ द्वारा सान्ता क्लॉज का रूप धारण कर विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को गिफ्ट दिया गया। स्कूल परिवार की ओर से अतिथियों सहित समस्त मीडियाकर्मियों को ऊनी साल प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल की ओर से दुर्घटना में घायल दुर्घटना में घायल सूर्य नारायण निवासी बेल्थरा रोड के परिवार को नगद 25000 रूपये की आर्थिक सहायता के साथ लगभग एक दर्जन गरीबों को उनी कंबल भी प्रदान किया गया पूरा परिसर मेला का रूप पकड़ लिया था, बच्चों के साथ उनके अभिभावकों न भी खूब मनोरंजन किया।

इस मौके पर छट्ठूराम, प्रशान्त कुमार जायसवाल मन्टू, धर्मेन्द्र सोनी, सुनिल कुमार जायसवाल टिंकू, कैप्टन गुलाब चन्द्र, अशोक सोनी, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह के अलावे स्कूल परिवार की ओर से मीनी मैथ्यू, एग्नेश टोपो, हरेन्द्र प्रसाद, आशुतोष वर्मा, संतोष कुमार साहनी, किरन सिंह, जया तिवारी, सुमन चैरसिया, कृष्णा शाह, मंजू यादव, आकिब अंसारी, अनिल कुमार गोड़, रोमेश डिप्ला, मन्टू आदि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता मैथ्यू सर एवं संचालन स्नेहा मैथ्यू एवं ने बड़े ही रोचक ढंग से किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *