भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा कार्यालय में दिली भावभीनी श्रद्धांजलि

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया): स्थानीय चंद्रशेखर पार्क के समीप स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा, सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि विचार, संस्कृति और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक पहचान की नई ऊँचाइयों को छुआ। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर ग्राम सड़क योजना तक उनके निर्णय आज भी भारत के स्वर्णिम इतिहास का हिस्सा हैं।
कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न के चरणों में पुनः नमन के उद्घोष के हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सतत कार्य करने का प्रण लिया।










