राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पंचायत सहायकों का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया): सीयर विकासखंड में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पंचायत सहायकों का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण खंड विकास सीयर के डवाकरा हाल में आयोजित किया गया, जिसमें विकासखंड क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इसके तहत जलकर, मेला, हाट-बाजार, लाइब्रेरी के न्यूनतम शुल्क, सहित अन्य स्थानीय संसाधनों को आय के स्रोत के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षणकर्ताओं ने बताया कि ग्राम पंचायतों की आर्थिक मजबूती से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। प्रशिक्षण में सहभागियों को ग्राम स्वराज की अवधारणा, पंचायतों की भूमिका एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति मिलेगी और पंचायतें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।
इस अवसर पर बीडीओ फैसल आलम, एडीओ पंचायत मनोज सिंह, पंचायत सहायक राजन साहू, आदर्श यादव, उपेंद्र, मनीष, पवन, विशाल, विमलेश, अंजलि, रोशनी, राजेश्वरी, लालसा, प्रियंका, जयप्रकाश, शिम्पी, सविता, किरण, दिनेश, आशीष, गौरव, रेखा एवं माया उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन प्रशिक्षणकर्ता लवकुश विश्वकर्मा एवं अमित राय द्वारा किया गया, जिन्होंने विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया।










