बिल्थरा रोड निवासी युवक की दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना में मौत

संजय ठाकुर
डेस्क: बिल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के भीन्डकुंड गांव निवासी हरेंद्र कुमार (लगभग 40 वर्ष) पुत्र छांगुर की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हरेंद्र कुमार टाइल्स के ठेकेदारी का कार्य करते थे और काम के सिलसिले में दिल्ली के विकास नगर, मुंडका थाना क्षेत्र में रह रहे थे।

मृतक के परिजनों के अनुसार, हरेंद्र कुमार की शादी हो चुकी थी और उनके परिवार में एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। कमाने वाले सदस्य की असामयिक मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन प्रशासन से दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।










