दिल्ली के शास्त्री पार्क में सनसनी: यमुना खादर के पास युवती की गला रेतकर हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

आदिल अहमद

नई दिल्ली: देश की राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यमुना खादर स्थित श्यामगिरी मंदिर के पास एक युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। युवती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) आशिष मिश्रा के मुताबिक, सोमवार को शास्त्री पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि यमुना खादर क्षेत्र में एक युवती अचेत अवस्था में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को करीब 20 वर्षीय युवती की लाश मिली, जिसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। मृतका के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

क्राइम टीम और FSL ने जुटाए साक्ष्य: वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम टीम और FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) को तुरंत मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहाँ ठिकाने लगाया गया है या फिर उसे धोखे से यहाँ लाकर मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

पहचान के लिए सीसीटीवी का सहारा: पुलिस अब मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों के ‘मिसिंग रिकॉर्ड्स’ खंगाल रही है। यमुना खादर और मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है ताकि यह पता चल सके कि युवती वहां तक कैसे पहुंची और उसके साथ कौन-कौन लोग थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *