सेना के बड़े अफसरों पर CBI का शिकंजा: लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से मिला 2.23 करोड़ का ‘कैश भंडार’, रक्षा मंत्रालय के डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में ‘डिप्टी प्लानिंग ऑफिसर’ के पद पर तैनात है दीपक शर्मा

आफताब फारुकी

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय के गलियारों में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई ने डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और एक अन्य व्यक्ति को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान जो बरामदगी हुई है, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

3 लाख की रिश्वत और 2 करोड़ से ज्यादा का कैश: सीबीआई के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा बेंगलुरु स्थित एक कंपनी से 3 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे, तभी उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया गया। इसके बाद जब एजेंसी ने उनके दिल्ली स्थित आवास की तलाशी ली, तो वहां नोटों का अंबार मिला। तलाशी के दौरान दीपक शर्मा के घर से 2.23 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

कर्नल पत्नी पर भी FIR दर्ज: इस मामले की आंच सिर्फ दीपक शर्मा तक सीमित नहीं रही। सीबीआई ने लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक और उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

  • दीपक कुमार शर्मा: रक्षा मंत्रालय के तहत डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में ‘डिप्टी प्लानिंग ऑफिसर’ के पद पर तैनात हैं।
  • कर्नल काजल बाली: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 16 इन्फेंट्री डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट की ‘कमांडिंग ऑफिसर’ हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी चोट: जांच एजेंसी अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि बरामद किया गया करोड़ों का कैश कहां से आया और क्या इसमें किसी बड़े रक्षा सौदे या ठेके की मिलीभगत है। सेना के इतने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की इस सख्त कार्रवाई ने रक्षा विभाग के भीतर हड़कंप मचा दिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *