39 वीं वाहिनी SSB द्वारा हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया 62वाँ स्थापना
फारुख हुसैन
पलिया कलां (खीरी): इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 39 पी वाहिनी SSB के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय परिसर में ब्रिजेश कुमार,कमांडेंट(चिकित्सक) की अध्यक्षता में सशस्त्र सीमा बल (SSB) का 62वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल का संदेश “सशस्त्र सीमा बल के समस्त वीर, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ बलकर्मियों को 62वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। साथ ही उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र-सेवा के पावन दायित्व का निर्वहन करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। सीमाओं की सुरक्षा, सीमांत क्षेत्रों में शांति की स्थापना तथा जनकल्याण के कार्यों में आपकी निस्वार्थ निष्ठा, समर्पण एवं दक्षता अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” के मूलमंत्र को आत्मसात कर राष्ट्र-सेवा, सीमा-सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक-कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता, उत्साह एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे”।
इसके अलावा कार्यक्रम में जवानों व उनके परिवारजनों हेतु खेल प्रतियोगिताएँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर कार्यक्रम का समापन सामूहिक बड़ाखाना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..