49वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने इंडो नेपाल बार्डर पर चलाया स्वच्छता अभियान

फारुख हुसैन

पलिया कलां (खीरी): संपूर्णानगर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने शनिवार को सुबह नेपाल बार्डर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही बार्डर क्षेत्र के ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया गया कि अपने घर के साथ ही आसपास भी स्वच्छता पर पूरा ध्यान देना चाहिए। जिससे बीमारियां नहीं पनपेंगी।

नेपाल बार्डर क्षेत्र में स्थित नगरिया बसही एसएसबी के दर्जनों जवानों ने नया टोला गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों और सफाई अभियान संचालित किया। 49वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट गगनप्रीत सिंह के नेतृत्व में जवानों ने कई घंटे तक पूरे मार्ग की सफाई की। सड़क की सफाई करते हुए कूड़ा एकत्र किया गया, जिसे वहां से काफी दूर ले जाकर डाला गया।

एसएसबी के जवानों के इस अभियान से गांव की पूरी सड़क एकदम स्वच्छ नजर आने लगी। एसएसबी के जवानों ने गांव के लोगों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि अपने घरों की सफाई तो रोज सभी करते हैं। लेकिन आसपास के स्थलों की सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए। आसपास के वातावरण में गंदगी रहने पर उसका प्रभाव घरों तक पहुंचता है। जिससे विभिन्न तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं। ऐसे में बीमारियों से बचाव के लिए अपने आसपास के स्थलों को साफ सुधरा बनाए रखना चाहिए। स्वच्छता रहने से बच्चे बीमार नहीं पड़ेंगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *