“मनरेगा पर बुलडोज़र चला दिया”: ‘जी राम जी’ विधेयक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा प्रहार, बताया ‘काला कानून’

आदिल अहमद

डेस्क: संसद के दोनों सदनों से वीबी- जी राम जी’ विधेयक पारित होने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने नए कानून को ग्रामीण गरीबों के अधिकारों की हत्या करार देते हुए इसे ‘काला कानून’ बताया।

सोनिया गांधी की मुख्य बातें:

  • मनरेगा पर बुलडोज़र: सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी सलाह-मशविरे और विपक्ष को विश्वास में लिए मनरेगा के स्वरूप को बदल दिया है।
  • महात्मा गांधी का अपमान: उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने योजना से सिर्फ महात्मा गांधी का नाम ही नहीं हटाया, बल्कि इसके मूल स्वरूप को ही खत्म कर दिया है।
  • दिल्ली से होगा कंट्रोल: उन्होंने चिंता जताई कि अब गांव के गरीबों का रोजगार जमीन की हकीकत के बजाय दिल्ली में बैठकर तय किया जाएगा।
  • लड़ाई का ऐलान: सोनिया गांधी ने संकल्प दोहराया कि जिस तरह उन्होंने 20 साल पहले मनरेगा के लिए लड़ाई लड़ी थी, वैसे ही वे इस नए कानून के खिलाफ भी लड़ेंगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *