संसद में हंगामा….! पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी आक्रामक, कांग्रेस से माफ़ी की मांग; कार्यवाही स्थगित

आदिल अहमद

PNN24 न्यूज़, नई दिल्ली। सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जोरदार हंगामे के कारण कार्यवाही को पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह हंगामा कांग्रेस द्वारा रविवार को दिल्ली में हुई एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर हुआ। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस से इस पर माफी मांगने की मांग की।

जेपी नड्डा ने माँगी सोनिया गांधी से माफ़ी

राज्यसभा में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा ने सदन में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी से टिप्पणी के लिए सीधे तौर पर माफी मांगने को कहा।

  • निंदा का कारण: जेपी नड्डा ने कहा, इस तरह के नारे कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाते हैं। एक प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ इस तरह की बात कहना अपने आप में बहुत निंदनीय है।”
  • माफी की मांग: उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी की नेता आदरणीय सोनिया गांधी जी यहां बैठी हैं। इन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।”

बीजेपी की इस मांग के बाद दोनों सदनों में शोर-शराबा शुरू हो गया और सदन को सुचारू रूप से चला पाना संभव नहीं हुआ, जिसके चलते कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *