दिनदहाड़े हत्याकांड में मृतक राहुल यादव का हुआ अंतिम संस्कार, कई सियासी चेहरों ने किया अंतिम संस्कार में शिकरत, आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड (बलिया): बेल्थरारोड में हुई गोली कांड में मृत राहुल यादव का शव वाराणसी में पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार की शाम करीब 6 बजे बेल्थरारोड स्थित बंशी पैलेस के पास पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उसके निवास पर लाया गया। शव के पहुंचते ही परिजनों की चीख चिल्लाहट से पूरा माहौल गमगीन हो गया था। मध्य रात्रि तक शव का दाह संस्कार कर सभी लोग वापस हुए। सोमवार को भी पुलिस की गठित टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिन भर भाग दौड़ कर सफलता पाने का असफल प्रयास किया।

सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, विधायक जयप्रकाश अंचल, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक गोरख पासवान समेत कांग्रेस, बसपा व सुभासपा के क्षेत्रीय राजनेता समेत सैकड़ों की संख्या में आमजनता शोक पूर्ण वातावरण में मौजूद रही। दूसरी तरफ शव के इंतजार में मृतक की मां, दो बहने समेत अनेक रिश्तेदार दहाड़े मार कर रो रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम शरद चैधरी, सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता के अलावे भारी संख्या में पुलिस, महिला पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित बच्चा यादव के घर पर पुलिस की तैनाती की जा चुकी है।

परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली गई। जिसका अंतिम दाह संस्कार घाघरा नदी के किनारे तुर्तीपार में किया गया। पिता बच्चा यादव को इकलौते पुत्र के खो देने का दर्द उनकी आंखों से निकल रही आंशुओं की धार देखकर हर किसी की आंखे नम हो जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ पीड़ित के निवास पर उस समय पहुंचे थे जब सभी लोग शव के दाह संस्कार में गये हुए थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि हमसे विना मिले वे वापस हो गये। अब देखना है वे कितना हमें इंसाफ दे पा रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर बेल्थरारोड में 221715 ग्रुप सक्रिय है, तो उसके सदस्यों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम इसलिए जरूरी हैं ताकि आने वाले युवा इस तरह के आपराधिक ग्रुप से जुड़ने से कतराएं और भविष्य में किसी और आयुष को वर्चस्व की लड़ाई में अपनी जान न गंवानी पड़े।

पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने मीडिया से कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कठोर सजा दिलाने हेतु कानून अपना काम करेगा। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने बेल्थरा रोड की कानून व सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस की जांच और हत्याकांड के शीघ्र खुलासे पर टिकी हुई हैं। चार लोगों के खिलाफ उभांव पुलिस में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस की गठित टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सफलता नही मिल सकी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *