बाबरी मस्जिद को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया, पढ़े क्या है राजनाथ सिंह के दावे और कांग्रेस नेताओं का पलटवार

शफी उस्मानी

डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वें जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम में दिए गए बयान को लेकर अब कांग्रेस राजनाथ सिंह सहित भाजपा पर हमलावर है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था, ‘जब पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरकारी खजाने से पैसा खर्च करके बाबरी मस्जिद बनवाने की चर्चा छेड़ी थी तो उसका भी विरोध सरकार वल्लभ भाई पटेल ने किया था। उस समय उन्होंने सरकारी पैसे से बाबरी मस्जिद नहीं बनने दिया।’

बाबरी मस्जिद को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से तीख़ी प्रतिक्रिया के बाद ये विवाद और तेज़ हो गया है। मंगलवार को राजनाथ सिंह ने गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि देश के पहले प्रधानमंत्री ‘जवाहरलाल नेहरू सार्वजनिक धन से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने उनकी योजना सफल नहीं होने दी।’

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘फिर नेहरू जी ने सोमनाथ के पुनर्निर्माण का मुद्दा उठाया तो सरदार पटेल ने शांत लेकिन दृढ़ स्वर में कहा कि सोमनाथ मंदिर का मामला अलग है, वहां 30 लाख रुपये जनता ने दान दिए हैं, ट्रस्ट बनाया है और सरकार का एक भी पैसा नहीं खर्च हुआ है।’ उन्होंने कहा, ‘इसी तरह अयोध्या में आज जो भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है, उसमें सरकार के खजाने से एक पैसा खर्च नहीं हुआ है। सारा खर्च देश की जनता ने दिया है। यही पंथनिरपेक्षता और सेक्युलरिज़्म की परिभाषा है और सरदार पटेल ने इसे व्यवहार में उतारा।’

विपक्ष के कई नेताओं ने रक्षा मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत करने और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘अगर उनके पास सबूत है तो उसे सामने लाएं और सबको बताएं।’ कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पूछा, ‘उन्हें ये सूचनाएं कहां से मिलती हैं। वो रक्षा मंत्री हैं, मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें एक गंभीर राजनेता माना जाता है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘इसलिए उन्हें वो सम्मान बनाए रखना चाहिए कि जब भी आप इस तरह के बयान दें, ख़ासकर ऐतिहासिक संदर्भ में, तो आपके पास तथ्यात्मक सबूत ज़रूर होने चाहिए।’

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘मुझे रक्षा मंत्री की ओर से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी…। उनसे पास इसके कोई सबूत नहीं हैं लेकिन हमारे पास इस बात का सबूत है कि 800 साल पुराने झंडेवालान मंदिर को आरएसएस की पार्किंग के लिए ढहा दिया गया..। राजनाथ सिंह को हमारी सलाह है कि वो प्रधानमंत्री के क़दमों पर न चलें।’

दूसरी तरफ बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘राजनाथ सिंह ने जो कहा, उसका स्रोत इनसाइड स्टोरी ऑफ सरदार पटेल, डायरी ऑफ मणिबेन पटेल नाम की किताब है।’ त्रिवेदी ने कहा कि किताब के 24वें पेज पर लिखा है, ‘नेहरू ने भी बाबरी मस्जिद का सवाल उठाया था, लेकिन सरदार पटेल ने स्पष्ट कर दिया था कि सरकार मस्जिद बनवाने पर कोई पैसा खर्च नहीं कर सकती।’ प्रेसवार्ता के दौरान त्रिवेदी ने पुस्तक के कुछ अंश पढ़ते हुए कहा, ‘उन्होंने (पटेल ने) नेहरू से कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रश्न बिल्कुल अलग है, क्योंकि इस उद्देश्य के लिए ट्रस्ट बनाया गया है और लगभग 30 लाख रुपये एकत्र किए गए हैं।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *