वाराणसी: सिगरा पुलिस के नशेखोरी पर वार, अवैध दारु के साथ एक गिरफ्तार

शफी उस्मानी

वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सिगरा पुलिस ने नव वर्ष के पूर्व अवैध नशाखोरी पर तगड़ा वार करते हुवे आज बिहार निवासी शिवानन्द गिरी को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी रोडवेज़ के पास से हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कुल 12 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया है।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज रोडवेज़ कुमार गौरव सिंह और एसआई कुसुम जायसवाल ने अवैध शराब बिक्री के सम्बन्ध में मिली पुख्ता जानकारी के बल पर रोडवेज़ के आसपास सुरागगशी किया। इस दरमियान एक युवक हाथो में झोला लिए हुवे दिखा जो पुलिस को देखते के साथ भागने लगा।

संदिग्ध दिखाई दे रहे युवक को भागता देख पुलिस ने दौड़ा कर उसको पकड़ा और उसकी जामा तलाशी तथा झोले की तलाशी लिया। तलाशी के दरमियान पुलिस को उसके पास के कुल 60 शीशी अवैध देसी दारू बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी शिवानन्द गिरी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाई शुरू कर दिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *