सहेली के साथ कोचिंग जा रही छात्रा से गैंगरेप, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कोचिंग जा रही छात्रा से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। छात्रा फरधान थाना क्षेत्र में अपनी सहेली के साथ कोचिंग जा रही थी तभी तीन युवकों ने उसको रास्ते में दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया छात्राओं ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उनको लेकर थाने गए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों छात्राओं का मेडिकल कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार फरधान थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। सोमवार की सुबह वह गांव की ही अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ घर से लीलाकुआं कोचिंग जा रही थी। तभी लखीमपुर बेहजम रोड पर कैमासुर गांव के करीब बने पब्लिक बूथ के पास उनको बाइक सवार तीन युवकों रोक लिया। बाइक सवार तीनों आरोपी छात्राओं को पड़कर सड़क किनारे गन्ने के खेत में खींच ले गए। युवकों ने एक छात्रा से रेप किया।

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। दोनों छात्राएं घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन छात्राओं को लेकर फरधान पुलिस के पास पहुंचे। छात्राओं ने पुलिस को पूरी घटना बताई। फरधान पुलिस ने घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पाकर एसपी संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पीड़ित परिवार में एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

तहरीर में बताया गया कि दोनों छात्राओं के साथ रेप हुआ है। लेकिन पुलिस ने जब छात्राओं से बात की तो 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है। घटना में शामिल बाकी दोनों युवक नामजद युवक के दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरधान पुलिस दोनों छात्राओं का मेडिकल करवा रही है। उधर आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *