ब्रेकिंग न्यूज़: कोशिशे हुई कामयाब, युपी सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा ‘उम्मीद पोर्टल’ पर डाटा एंट्री की समय सीमा बढ़ाये जाने की मांग वाली याचिका पर ट्रिब्यूनल ने दिया 6 माह का अतिरिक्त समय

तारिक आज़मी
लखनऊ/वाराणसी: सरकार द्वारा घोषित वक्फ संपत्तियों के डाटा इंट्री हेतु ‘उम्मीद पोर्टल’ पर डाटा इंट्री की समय सीमा आज ट्रिब्यूनल ने 6 माह बढ़ा दिया है। ट्रिब्यूनल ने समय सीमा बढ़ाये जाने का फैसला आज यूपी सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड की याचिका पर सुनवाई करते हुवे दिया है। इस बात की तस्दीक बोर्ड के चेयरमैंन ज़ुफर फारुकी ने आज अपना वीडियो बयान जारी करते हुवे दिया है। जिसमे उन्होंने बताया है कि ट्रिब्यूनल ने उनकी अर्जी को मंजूरी देते हुवे उम्मीद पोर्टल पर डाटा इंट्री का वक्त 6 अतिरिक्त माह दिया है।

बताते चले कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुवे ‘उम्मीद पोर्टल’ पर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन का वक्त बढाने से इंकार कर दिया था। मगर साथ ही निर्देश भी जारी किया था कि प्रदेश के वक्फ बोर्ड इस मामले में ट्रिब्यूनल में वाद दाखिल कर सकते है। जिसके क्रम में पंजाब वक्फ बोर्ड और मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने समय सीमा बढ़वा लिया था।

जिसके जवाब में वक्फ बोर्ड के चेयरमैंन ज़ुफर फारुकी ने एसएम यासीन को जवाब देते हुवे लिखा था कि ‘जी, इंशा अल्लाह वक़्फ़ बोर्ड की तरफ़ से पूरे उत्तर प्रदेश के अवक़ाफ़ के लिए समय सीमा बढ़ाने की दरख्वास्त कल 08/12/2025 को वक़्फ़ ट्रिब्यूनल में प्रस्तुत कर दी जाएगी। चूँकि ट्रिब्यूनल सनीचर और इतवार को बंद रहती है, इसलिए एहतियात के तौर पर समय सीमा बढ़ाने की दरखास्त की सॉफ्ट कॉपी 06/12/2025 को ही ट्रिब्यूनल को बज़रिये ईमेल भेजी जा चुकी है।’










