महाराष्ट्र की राजनीति का एक युग समाप्त: विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन; बारामती रनवे पर क्रैश हुआ चार्टर प्लेन, 3 दिन का राजकीय शोक
महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर: उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत। बारामती रनवे पर क्रैश हुआ लियरजेट-45 विमान। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत दिग्गज नेताओं ने जताया दुख। राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक।

तारिक खान
मुंबई/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता अजित पवार की बुधवार सुबह एक विमान हादसे में मौत हो गई है। यह दुखद दुर्घटना बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान हुई। विमान में सवार अजित पवार समेत सभी पांच लोगों की जान चली गई है।


- सुमित कपूर
- शांभवी पाठक
- विदित जाधव
- पिंकी माली

नेताओं ने जताया शोक, जांच की मांग:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: “अजित पवार जी जनता के नेता थे। उनका असमय निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है।”
- गृह मंत्री अमित शाह: “हमने एनडीए के एक वरिष्ठ साथी और महाराष्ट्र के समर्पित सेवक को खो दिया है।”
- राहुल गांधी: “अजित पवार जी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक की घड़ी में मैं पवार परिवार के साथ हूँ।”
- ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए इस भीषण हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
- देवेंद्र फडणवीस: मुख्यमंत्री ने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया है।
बारामती पहुंचे दिग्गज: हादसे की खबर मिलते ही शरद पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली से पहुँच रहे हैं। पूरे महाराष्ट्र में इस समय गमगीन माहौल है और राजनीतिक गतिविधियों पर विराम लग गया है।











